back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission Shakti: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रवाना करेंगे रैली

Mission Shakti: शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज करेंगे।

लखनऊ, (हि.स.)। शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना करेंगे, जो लखनऊ के विभिन्न चौराहों से होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी।

महिलाओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी इस अवसर पर लोक भवन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में शिकरत करेंगे, जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद तीन महिला विभूतियों संग 25 अन्य महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

1090 चौराहे पर समाप्त होगी महिला सशक्तिकरण रैली

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पुलिस अधीक्षक रुचित चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार पूर्वाह्न 10.30 बजे अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तिकरण रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। यह रैली 05 कालिदास मार्ग से रवाना होकर उदा देवी चौराहा, क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेश्चर मंदिर, आई चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी। रैली के इन पड़ाव पर संबंधित थाना क्षेत्र की विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहेंगी। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां भी मौजूद रहेंगी। सभी को मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

रैली में 80 पिंक स्कूटी, 06 फोर व्हीलर के साथ मौजुद होंगे कई वाहन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली में 80 पिंक स्कूटी, 06 फोर व्हीलर, डायल 112 की 20 गाड़ियां (महिला पीआरवी) और एंबुलेंस मौजूद रहेगी। रैली में पहला वाहन खुली जिप्सी होगी, जिस पर 1090 का मैस्कॉट मौजूद रहेगा। यह वाहन पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) से लैस होगा, जिससे मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जिंगल प्रसारित किए जाएंगे।

तीन महिला विशिष्ट अतिथियों संग 25 महिलाओं को सम्मानित करेंगे योगी

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में सुबह 11 बजे दीप जलाकर मिशन शक्ति विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी मंचासीन तीन महिला विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव, एचसीएल की सीईओ रोशनी नाडर समेत प्रदेश के विभिन्न विभाग की 25 महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेंगे। इनमें 15 नारी शक्ति उप्र पुलिस की हैं।

केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक रहेंगे मौजूद

इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार समेत आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, जहां प्रभारी मंत्री समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में गृह विभाग की ओर से मिशन शक्ति की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मिशन शक्ति अभियान की प्रगति पर लघु फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...