UP News: योगी मंत्रिमंडल में इसी महीने हो सकता है विस्तार, रालोद की होगी एंट्री; एक कैबिनेट पद भी संभव

योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार इसी महीने हो सकता है। एनडीए में रालोद के शामिल होने के बाद से कयास लगाए जा रहे है। कि रालोद को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कई विधायक मंत्री बनाए जा सकते है।
Yogi government's cabinet expansion may happen this month
Yogi government's cabinet expansion may happen this monthSocial media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के 2.0 कार्यकाल के कैबिनेट विस्तार की चर्चा फिर से तेज हो गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं। कि इसी  महीने योगी  मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जिसमें कई बड़े फेर बदल किए जा सकते हैं। हाल ही में आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हुए हैं।  ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद की एंट्री संभव है। जहां रालोद के कई नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं।

रालोद का एक पद पक्का

जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के बाद एनडीए के ही कुछ नेताओं में मंत्री पद जाने का डर सताने लगा है। मंत्रिमंडल के विस्तार की बहसों की बीच कई वर्तमान मंत्रियों का क्रोध देखने को मिल रहा है। किसी को अपने पद से हटाने का भय तो किसी को विभाग छिनने का डर सता रहा है। वहीं सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर  का एनडीए में शामिल होने के बाद भी चर्चा तेज है कि क्या इन्हे भी कोई पद मिल सकता है। इसके आलावा सपा छोड़कर बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान को भी उम्मीद है कि उन्हें भी मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है।

नेताओ का दिल्ली दौरा जोरों पर

योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच कई नेता दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि उन्हें अपनी कुर्सी गवाने का डर सता रहा है। वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में कई फेरबदल हो सकते हैं। आपको बता दें कि अगर रालोद ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा तो पुराने मंत्रियों पर गाज गिरनी तय है

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार:

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in