back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! विधानसभा सत्र के चलते ये रास्ते रहेंगे बंद, आइए जानते हैं सारी जानकारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। नागरिकों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शुक्रवार, 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो 24 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

विधानसभा और जीपीओ मार्ग पर नहीं जा सकेंगे वाहन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़ और विधानसभा की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर जाने वाले वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट रोड, गोल्फ क्लब चौराहा और 1090 चौराहे के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे। वहीं, डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क और विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे। इसके लिए पार्क रोड और मेफेयर तिराहा को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

रॉयल होटल से हजरतगंज की ओर रास्ता बंद

रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने होकर हजरतगंज चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इस रूट पर चलने वाले वाहनों को कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैया झील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज और कैंट के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

बसों के रूट में भी बदलाव

विधानसभा सत्र के दौरान रोडवेज और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं। संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर से आने वाली बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से नहीं गुजरेंगी। इन बसों को बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु), बंदरिया बाग, लालबत्ती चौराहा और कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।

24 दिसंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा, हालांकि 20 और 21 दिसंबर को अवकाश रहेगा। इसके बावजूद 22, 23 और 24 दिसंबर को भी इसी तरह का ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि समय से निकलें, वैकल्पिक रास्ते अपनाएं और किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी ट्रैफिक कर्मियों से मदद लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ नीला ड्रम केस: पिता की हत्या को लेकर बोला- आरोपी अक्षत, मुझसे बड़ी गलती हो गई

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के नीला ड्रम केस में आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने माना कि उसने गंभीर गलती की है। उसने अपने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...