नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद ही शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है। इस घटना में मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड जैसी वारदात सामने आई है। इसमें लखनऊ के एक दबंग युवक द्वारा मजदूर के चेहरे पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। मजदूर के विरोध के बाद युवक द्वारा उसकी जमकर पिटाई की भी खबर मिली है।
आरोपी संजू मौर्या ने की मजदूर के मूंह पर पेशाब
दराअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेशाब कांड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आरोपी संजू मौर्या सड़क किनारे छाए में लेटकर अपनी थकान मिटा रहें एक मजदूर के मूंह पर पेशाब करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के छन्दोईया खेड़ा की बताई जा रहीं है। पुलिस ने पीड़ित मजदूर की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी संजू मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डीसीपी पश्चिम डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया पूरा मामला
इस पूरे मामले पर डीसीपी पश्चिम डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि एक युवक सड़क किनारे छाए में लेटकर अपनी थकान मिटा रहें मजदूर के मुंह पर पेशाब कर दिया। जिसका मजदूर द्वारा विरोध किया गया। उसके बाद युवक ने चप्पलों से मजदूर की पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी शख्स ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
घटना के बाद राजधानी लखनऊ में मचा हड़कंप
इस पूरी घटना के बाद राजधानी लखनऊ के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी पर केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उस पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके साथ पुलिस ने मजदूर को सुरक्षा भी प्रदान की है, ताकि आगे से ऐसी कोई घिनौनी हरकत उसके साथ न की जाए।
मध्य प्रदेश के सीधी में हुई थी ऐसी शर्मसार घटना
गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश की सीधी से भी ऐसी एक घटना सामने आ चुकी है। यहां भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला ने नशे में धुत होकर सीढ़ी पर बैठे एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दिया था। इस शर्मसार घटना का वीडियो सामने आते ही मध्य प्रदेश सरकार की पूरे प्रदेश में बदनामी हुई थी। जिसके बाद मप्र के तत्कालीन सीएम शिवराज चौहान ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करवाया। और आरोपी के अवैध घर पर बुलडोजर भी चलवाया था। साथ में शिवराज चौहान ने आदिवासी युवक को अपने घर पर बुला कर उसका पैर धुल कर उनका सम्मान किया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





