back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

लखनऊ, एजेंसी । विधानमण्डल के बजट सत्र में शामिल होने से पहले विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का सत्र आज से प्रारम्भ होने जा रहा है। प्रारम्भ में राज्यपाल का महत्वपूर्ण अभिभाषण सुनने का अवसर प्राप्त होगा। सत्र 20 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए समन्वय बजट प्रस्तुत होगा। इसके उपरांत अभिभाषण व बजट पर दोनों सदनों में चर्चा के बाद इसे पारित किया जायेगा। विधायकों के द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों को सदन के पटल पर रखने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदलीय नेताओं के साथ बैठक में हमने अवगत कराया है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। हम हर एक मुद्दे का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

योगी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर, जनता ने जो दायित्व सौंपा है उसके अनुरूप दोनों अपने दायित्व का निर्वहन करें। किसी विषय पर असहमति हो सकती है, लेकिन सत्ता पक्ष उसपर चर्चा से भाग नहीं सकता। जनता ने जिन भावनाओं के साथ सदस्यों को सदन में भेजा है शालीनता के साथ अपनी बात सदन में रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...