back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय एकेडमिक परफार्मेंस में लखनऊ विवि 44वें स्थान पर

-सभी संस्थानों को शामिल करते हुए 89वें स्थान पर है लखनऊ विवि लखनऊ, 19 मई (हि.स.)। हर रोज नई उपलब्धियां हासिल कर रहा लखनऊ विश्वविद्यालय ने आज एक और उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय एकेडमिक परफॉर्मेंस द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मानकों पर परीक्षण के बाद स्थान दिया गया है। भारत के 179 संस्थानों में से जो सूची में हैं। केवल विश्वविद्यालयी सूची में लखनऊ विश्वविद्यालय 44वें स्थान पर है। समस्त तकनीकी संस्थानों (सभी संस्थानों आईआईटी, सीएसआईआर इत्यादि) को सम्मिलित करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय 89वें स्थान पर हैं; और समग्र विश्व रैंकिंग के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थान 2123 पर है। यूआरएपी द्वारा की जाने वाली विश्वविद्यालय की रैंकिंग इनफॉर्मेटिकस इंस्टिट्यूट ऑफ मिडिल ईस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित एक विश्वविद्यालय रैंकिंग है। 2010 से, यह शीर्ष संस्थानों के लिए वार्षिक राष्ट्रीय और वैश्विक कॉलेज और विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रकाशित कर रहा है। यूआरएपी को विश्व की उन चंद रैंकिंग में से एक माना जाता है जो केवल अकादमिक प्रदर्शन का ध्यान रखते हुए संस्थान की रैंकिंग तय कर रहा है। यूआरएपी का साइंटोमेट्रिक्स मापन वेब ऑफ साइंस और इनसाइट्स के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक इनफॉरमेशन से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। वैश्विक रैंकिंग के लिए यूआरएपी रिसर्च आर्टिकल्स की संख्या, साइटेशन, आर्टिकल इंपैक्ट टोटल, टोटल साइटेशन इंपैक्ट, और अंतर्राष्ट्रीय कॉलेबोरेशन सहित अनुसंधान प्रदर्शन के विभिन्न संकेतकों को नियोजित करता है। यूआरएपी वैज्ञानिक सूचना संस्थान द्वारा प्रदान किए गए वेब ऑफ साइंस और इनसाइट्स जैसे अंतरराष्ट्रीय ग्रंथ सूची डेटाबेस से डेटा एकत्र करता है। यूआरएपी अकादमिक प्रदर्शन को मापने के लिए 6 मुख्य संकेतक का उपयोग करता है। ये संकेतक लेखों की रिसर्च आर्टिकल्स की संख्या, साइटेशन, टोटल डॉक्युमेंट्स, आर्टिकल इंपैक्ट टोटल, टोटल साइटेशन इंपैक्ट, और अंतर्राष्ट्रीय कॉलेबोरेशन हैं। हालांकि लेखों की संख्या, उद्धरण को रैंकिंग की गणना में उच्चतम प्रतीक्षा यानि (21 + 21)% दिया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने 3 दिन में ₹17.50 करोड़ कमाए, बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Abhiraj Minawala द्वारा निर्देशित Mardaani 3 30 जनवरी को रिलीज हुई और पहले ही वीकेंड में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵