lucknow-sanitation-and-cleaning-work-carried-out-in-300-slums-of-51-wards
lucknow-sanitation-and-cleaning-work-carried-out-in-300-slums-of-51-wards

लखनऊ : 51 वार्डों की 300 मलिन बस्तियों में चला सैनिटाइजेशन और सफाई का कार्य

- शनिवार को हुआ था 609 मलिन बस्तियों में सैनिटाइजेश का कार्य लखनऊ, 25 अप्रैल (हि.स.)। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को कम किये जाने के उद्देश्य मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दूसरे दिन रविवार को सभी आठ जोन के 51 वार्डों की 300 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सेनिटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया। इससे पहले शनिवार को 110 वार्डों अन्तर्गत आने वाली 609 मलिन बस्तियों में सैनिटाइजेश का कार्य कराया गया। इस कार्य के लिए 80 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रे मशीनों के साथ ही तीन एन्टी स्मॉग गन एवं 350 हैण्डहेल्ड मशीनों का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त मलिन बस्तियों में घर-घर से कूड़ा संग्रहण किये जाने के लिए मे. इकोग्रीन की 100 गाडियों को भी लगाया गया। मलिन बस्ती क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सेनिटाइजेशन के साथ ही विशेष सफाई का कार्य करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अभियान में लगभग 3100 सफाई एवं अन्य कर्मचारियों ने मलिन बस्ती में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। इस दौरान आयुक्त जोन-1 के अन्तर्गत केकेसी के पास स्थित संजोग नगर मलिन बस्ती का निरीक्षण किया गया। जोन-1 के अन्तर्गत मुख्य रूप से प्रतापनगर, डिप्टी साहब का हाता, छंगापुरवा, धोबियाना, पीली मस्जिद, लतीफ घोसी वाला मोहल्ला, कैसरबाग सब्जी मंडी, ताजीखाना, नई बस्ती जवाहर नगर, गौस नगर, हाता सुलेमान, रस्सी बटान, गुईनगंज स्थित मलिन बस्तियों में। जोन-2 के अन्तर्गत छाछीकुआं, छेदासवास पुरवा, नन्दाखेडा, डी-ब्लॉक राजाजीपुरम, रामनगर धोबीघाट के आस-पास। जोन-3 के अन्तर्गत अकबरनगर, रहीमनगर, मेंहदी टोला, चैधरी टोला, पुरनिया, उस्मानपुर, इन्द्रानगरी, अहिबरनपुर, मूंगफली मण्डी, पतौरागंज, नयापुरवा, पुराना पुरवा, कसाईबाडा, अकिलापुर, सभौली, सिमरा गौढी, नौबस्ता, बेली गारद, पलटन छावनी आदि में। जोन-4 के अन्तर्गत रिसहा का पुरवा, गुलाम हुसैन पुरवा, नया गांव, पासी पुरवा, विजयीपुर, भरवारा, मदरसे वाली गली, पासी टोला, चमराही टोला, झलियनपुरवा गांव, हुसडिया गांव, तखवा, बलराम नगर, विभूति खण्ड, बेहन पुरवा, शेखपुर कसैला में। जोन-5 के अन्तर्गत जोधाखेडा, कनौसी, अम्बेडकरनगर, गहरू रोड नटवा बस्ती, अलीनगर सुनहरा, जोन-6 के अन्तर्गत नेवाती टोला, हाता सितारा बेगम, रामगंज हरिजन बस्ती, कांशीराम कालोनी, डूडा कालोनी जल निगम रोड, इकबाल नगर, धोबियाना, आजाद नगर, गुलशन विहार, सुलतानपुर गढैया में। जोन-7 के अन्तर्गत बस्तौली गांव, मुंशी पुलिया गांव, तकरोही, हरदासी खेडा, रामदीन पुरवा, बादशाहखेडा, जरहरा, पंडितपुरवा, लाजवंतीनगर, कन्हई लालपुरवा, भगवानीदीन पुरवा, मुरारीनगर, शक्तिनगर, एहसान नगर, रघुराज नगर, गुलजार कालोनी, सनातन नगर, बेनीगंज, गन्ने का पुरवा, खुर्रम नगर आदि में। जोन-8 के अन्तर्गत गांधीनगर, मवैया, बेहसा, मदारीखेडा, बल्दीखेडा व पकरी आदि मलिन बस्तियों में सेनिटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in