lucknow-proper-arrangements-made-for-sanitization-of-cremation-ghats-cemeteries---ajay-dwivedi
lucknow-proper-arrangements-made-for-sanitization-of-cremation-ghats-cemeteries---ajay-dwivedi

लखनऊ: श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों के सेनिटाइजेशन के कराये गए उचित इंतजाम- अजय द्विवेदी

लखनऊ, 21 अप्रैल(हि. स.)। लखनऊ के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने आज शमशान घाटों, सिमिट्री एवं कब्रिस्तानों का निरीक्षण किया। इन सभी स्थलों पर नगर निगम की ओर से सेनिटाइजेशन के लिए स्थायी रूप से हैंड हेल्ड मशीनें एवं हाइपो क्लोराइड सोलुसन उपलब्ध कराया गया है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है। किसी प्रकार का कोई संक्रमण कब्रिस्तान और श्मशान घाटों से ना फैले, इसके लिए नगर निगम की तरफ से समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर में जॉन स्तर पर नगर निगम के टैंकरों से सेनिटाइजिंग का कार्य जोर शोर से चल रहा है। हम आवश्यकता अनुसार सभी क्षेत्रों को छूते हुए सेनिटाइजिंग का कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के हजारों कर्मचारी सेनिटाइजेशन के कार्य में जुटे हैं। निगम की तरफ से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध करा दी गई है। जिससे किसी प्रकार की कोई असुविधा किसी कर्मचारी को न हो। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in