lucknow-important-clues-found-in-the-hands-of-police-in-the-case-of-two-bodies-found-in-a-car
lucknow-important-clues-found-in-the-hands-of-police-in-the-case-of-two-bodies-found-in-a-car

लखनऊ : कार में मिले दो शवों के मामले को पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र स्थित एनसीसी मेस के पास सोमवार की देर रात को कार में मिले संजय निगम (50) और महिला आशा अग्रवाल (35) का गोली लगे शव के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। संजय निगम के पास मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार अंजू नाम की महिला है। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। वह मेरी दुकान पर कब्जा करना चाहती है। पुलिस अब सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर अंजू नाम की महिला के बारे में पता लगाना शुरु कर दिया है। सेवानिवृत्त फौजी का निकली कार एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि देर रात को आर्मी के जवानों ने चेकिंग के दौरान मेस के पास एक संदिग्ध कार को देखी। पास जाकर देखा तो कार के अंदर संजय निगम और आशा अग्रवाल का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने तहकीकात की तो मृतक के पास से एक रिवाल्वर पड़ा मिला। आशा के सीने पर तो संजय के माथे पर गोली लगी थी। जिस कार में शव बरामद हुआ है वह कार एक सेवानिवृत्त फौजी संतोष शर्मा की निकली। चार राउंड चली गोलियां प्रभारी निरीक्षक कैंट नीलम राणा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान कई साक्ष्य बरामद किए हैं। कार में संजय निगम के पास से एक 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली, जिससे चार गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। दो गोलियां मिस हो गई थीं। वहीं एक गोली युवती और एक गोली संजय को लगी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। दोनों के संबंध की परिवार को थी जानकारी कार में संजय के साथ कार जिस महिला का शव मिला है। उसकी पहचान कैंट इलाके की आशा अग्रवाल के रूप में हुई है। उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसे एक बेटा और एक बेटी है। जबकि संजय की पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके में रह रही है। आशा और संजय के संबंधों की जानकरी उनके परिवार को थी। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in