lucknow-113-crore-gold-customs-brought-from-dubai
lucknow-113-crore-gold-customs-brought-from-dubai

लखनऊ : दुबई से लाया गया 1.13 करोड़ का सोना कस्टम ने पकड़ा

लखनऊ, 15 अप्रैल (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (अमौसी) पर कस्टम विभाग ने एक महिला यात्री के पास से 1.13 करोड़ सोना पकड़ा है। कस्टम विभाग की उप आयुक्त निहारिका लाखा ने गुरुवार को यह बताया कि दुबई से लखनऊ पहुंची फ्लाइट संख्या 6ई 8457 से उतरी एक महिला यात्री पर संदिग्धता जताते हुए कस्टम ने उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 2.3 किलोग्राम का सोना मिला। महिला सोने को गलाकर पेस्ट बनाकर अपने साथ लेकर आई थी। उसके पास सोने से सम्बंधित कोई कागजात नहीं थे। बरामद सोने की कीमत करीब एक करोड़, 13 लाख, 11 हजार, 840 रुपये आंका गया है। उप आयुक्त ने बताया कि महिला यात्री के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in