ब्रज रज से निर्मित रजत शिला के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम का संदेश मथुरा से अयोध्या पहुंचेगा : लक्ष्मीनारायण चौधरी
ब्रज रज से निर्मित रजत शिला के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम का संदेश मथुरा से अयोध्या पहुंचेगा : लक्ष्मीनारायण चौधरी

ब्रज रज से निर्मित रजत शिला के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम का संदेश मथुरा से अयोध्या पहुंचेगा : लक्ष्मीनारायण चौधरी

-मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने पत्नी सहित की रजत शिला की पूजा -मुख्यमंत्री योगी भी करेंगे रजत शिला का पूजन मथुरा, 04 जुलाई (हि.स.)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगने वाली ब्रज रज से निर्मित रजत शिला की शनिवार को प्रदेश के दुग्ध एवं पशु धन विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने अपनी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी के साथ विधि विधान से पूजा करते हुए कहा कि इस रजत शिला के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रेम का संदेश मथुरा से अयोध्या पहुंचेगा। ब्रज की रजत शिला का पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज करेंगे। चौधरी ने कहा कि जिस रजत शिला का पूजन हमारे देश के बड़े-बड़े संत महापुरुष कर चुके हों उसका पूजन और दर्शन करना दिव्य अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस बृज रज से निर्मत रजत शिला के विषय में उनकी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो चुकी है जैसे ही राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन की तारीख निश्चित होगी उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री रजत शिला पूजन का पूजन अपने कर कमलों से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रजत शिला के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रेम का संदेश मथुरा से अयोध्या पहुंचेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि धर्म रक्षा संघ के माध्यम से आज हमारे परिवार को उस पवित्र रजत शिला के पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो हमारे ब्रजमंडल से अवध धाम में प्रभु श्री राम के नवनिर्मित मंदिर की नींव में स्थापित होने जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in