lokmata-ahilyabai-holkar-is-an-inspiration-for-us-akhilesh-yadav
lokmata-ahilyabai-holkar-is-an-inspiration-for-us-akhilesh-yadav

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हमारे लिए प्रेरणा पुंज : अखिलेश यादव

लखनऊ, 31 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हमारे लिए प्रेरणा पुंज हैं। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने रुढ़ियों और अंधविश्वासों में जकड़े समाज के खिलाफ कई क्रांतिकारी कदम उठाए। उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। स्त्री शिक्षा और राज करने के अधिकार पर लोकमाता ने सामाजिक बंदिशे तोड़ीं। इंदौर की शासक बनकर उन्होने प्रजाहित में कई निर्णय लिए। श्री यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थीं। उन्होने अंग्रेजों की राज हड़पो नीति को पहले ही भांपकर पेशवा को आगाह किया था। महारानी के तीन दशक के शासन में ही इंदौर एक फलता-फूलता शहर बन गया। हर दिन वे जनता से मुखातिब होती थीं। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in