नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे को लेकर खुद में ही उलझी हुई है। कई सीटों पर बार-बार प्रत्याशी बदल रही है। अखिलेश यादव अपने ही जाल में फंस रहे हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी झलक रही है। पहले इंडिया गठबंधन में कांग्रेस से सीट बंटवारा और अब खुद ही अपनी पार्टी से उलझ गई है।
मुरादाबाद सीट पर एक पार्टी के 2 नेताओं का आया दिल
समाजवादी पार्टी के नेता एक-दूसरे को धकेलने में लगे हैं। पार्टी के खेमे में इन दिनों हलचल नजर आ रही है। एसटी हसन ने 26 मार्च को लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद से नामांकन भरा। इसके बावजूद रूचि वीरा ने आज मुरादाबाद सीट से नामांकन भरा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अखिलेश यादव ने उन्हें मुरादाबाद से नामांकन भरने के लिए मना नहीं किया है। रूचि वीरा को आजम खान का करीबी माना जाता है। सपा ने मुरादाबाद में एसटी हसन का टिकट काटकर रूचि वीरा को टिकट दे दिया।
मेरठ-हापुड़ में प्रत्याशी बदलने का दौर
पश्चिम उत्तर प्रदेश में सपा के पेंच बंधने का नाम ही नहीं ले रहा। मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र में सपा ने पहले भानु प्रताप सिंह को पहले टिकट दिया। इसके बाद 1 अप्रैल को पार्टी ने यहां भी उम्मीदवार बदलकर सरधना के विधायक अतुल प्रधान को टिकट दे दिया। टिकट बंटवारे में सपा खुद में ऐसे सुलझी है कि पहले ये हाथ में आम पकड़ा रही है बाद में वो आम छिनकर दूसरे के थाली में परोस रही है। 3 मार्च को अतुल प्रधान ने दिन में नामांकन भरा, रात होते ही उनके टिकट काटने की खबर आई। सपा ने सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया। सुनीता पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं और महापौर भी रह चुकी हैं। भानु प्रताप सिंह का जब पार्टी ने टिकट काटा तभी पूर्व विधायक योगेश टिकट लेने के लिए सक्रिय हो गए उन्होंने अपनी पत्नी को टिकट दिलाने में सफलता हासिल की।
बागपत में सीटों की उलट फेर
उत्तर प्रदेश के बागपत में भी प्रत्याशियों का बदलने का खेल बंद नहीं हो रहा पहले सपा ने मनोज चौधरी को टिकट दिया उसके बाद अमर पाल शर्मा को प्रत्याशी बना दिया। ये खेल यहीं नहीं रुका, सपा ने मिश्रित लोकसभी सीट में भी एक ही घर से 3 उम्मीदवार बदले पहले पार्टी ने पिता रामपाल राजवंशी, फिर बेटे मनोज और अब बहू संगीता राजवंशी को प्रत्याशी बनाया है।
गौतमबुद्ध नगर में 3 बार प्रत्याशियों का फेरबदल
नोएडा यानि गौतमबुद्ध नगर में भी यही हाल रहा यहां भी सपा ने 3 बार उम्मीदवार बदले पहले डा. महेंद्र नागर को टिकट दिया गया, फिर राहुल अवाना प्रत्याशी बनाए गए। बाद में राहुल का टिकट काटकर फिर से डा. महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया गया था। बिजनौर सीट पर यशवीर सिंह का टिकट काट दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात का अबतक कोई खुलासा नहीं किया है कि आखिर क्यों बार-बार प्रत्याशियों को बदल रही है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




