back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: UP के 6 सीटों पर सपा ने उतारे उम्मीदवार, जारी की तीसरी लिस्ट; एक सीट टीएमसी के नाम

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 7 उम्मीदवारों के नामो की घोषणा की है जिसमें एस सीट TMC...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 7 उम्मीदवारों के नामो की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी नई सूची में बिजनौर से यशवीर सिंह को और नगीना से मनोज कुमार को टिकट देने का एलान किया है। इसके साथ समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एक सीट पर TMC का उम्मीदवार उतारा है।

तीसरी लिस्ट में इनका नाम

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपनी तीसरी लिस्ट में बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी और लालगंज से दारोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

नगीना सीट पर चंद्रशेखर को मिलना था टिकट

गौरतलब है कि सपा की ओर से जारी लोकसभा प्रत्याशियों की नई लिस्ट में पार्टी ने नगीना सीट से मनोज कुमार को टिकट दिया है। आपको बता दें कि नगीना लोकसभा सीट के लिए चंद्रशेखर आजाद पिछले कई दिनों से दिन-रात एक किए हुए थे। इस समय तक ऐसा माना जा रहा था कि यह सीट चंद्रशेखर को सपा से गठबंधन में मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...