back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: UP में सीट शेयरिंग पर बात फाइनल, सपा-रालोद में बनी सहमति; जाने किसे मिली कितनी सीटें?

Lok Sabha Election 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर फैसला लिया गया।

लखनऊ, (हि.स.)। लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सपा अपने सहयोगी दल रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी।

मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर हुआ फैसला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर फैसला लिया गया। सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अखिलेश और जयंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी फोटो शेयर की है।

सपा रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीट बंटवारे की पुष्टि की। मिश्रा ने बताया कि सपा रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी। इसको लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों ने बताया कि यदि बात बनी तो आईएनडीआईए के प्रमुख घटक कांग्रेस एवं अन्य दलों के लिए भी सीटें छोड़ी जा सकती हैं।

पिछला लोकसभा चुनाव रालोद ने सपा और बसपा के साथ लड़ा था

उल्लेखनीय है कि पिछला लोकसभा चुनाव रालोद ने सपा और बसपा के साथ मिलकर लड़ा था। उस समय रालोद के लिए सिर्फ तीन सीटें छोड़ी गई थीं। पार्टी तीनों सीटें हार गई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...