उप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त,जंगलराज का दूसरा नाम हो गयी है योगी सरकार-अजय कुमार लल्लू
उप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त,जंगलराज का दूसरा नाम हो गयी है योगी सरकार-अजय कुमार लल्लू

उप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त,जंगलराज का दूसरा नाम हो गयी है योगी सरकार-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, 27 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक तरफ कोरोना काल में बाहर से आये मजदूर रोटी, रोजी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों और छोटे व्यापारियों की जीविका पर लाॅकडाउन की गहरी मार पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार अब जंगलराज का दूसरा नाम हो गयी है। बलिया से लेकर बुलन्दशहर, देवरिया से लेकर दादरी तक, चित्रकूट से लेकर कानपुर तक हत्या, हिंसा, बलात्कार की घटनाएं चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी और मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के अनुसार योगी सरकार में अपराध के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। महिलाओं और दलितों पर हुए अपराधों में प्रदेश पहले नम्बर पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में हर दो घंटे में एक बलात्कार का केस दर्ज होता है और दिन भर में लगभग 12 केस दर्ज होते हैं। वर्ष 2019 में जारी एनसीआरबी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ 59,445 अपराध दर्ज किए गए हैं तथा प्रतिदिन 162 केस दर्ज हुए हैं। महिला अपराध में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा महिला अपराध को नियंत्रण करने के लिए कोई कार्ययेाजना सामने नहीं आयी है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनूप पटेल ने बताया कि मैनपुरी में प्रजापति समाज के तीन लोगों को जलाकर मारने की घटना पर कांग्रेस द्वारा भेजे गये प्रतिनिधिमंडल ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अम्बेडकर जनपद के इब्राहिमपुर थानान्तर्गत ग्राम अतरौरा तथा अकबरपुर कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम मोहनपुर गिरन्ट में हुई दो अलग-अलग हत्या सम्बन्धी घटनाओं में वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in