back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुशीनगर :ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बारातियों से भरी बस, एक की मौत, 12 घायल

– आधा घंटा तक हाइवे का एक लेन पर लगा रहा जाम कुशीनगर, 22 मार्च (हि.स.)। कसया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में बिहार के सीतामढ़ी से महराजगंज बारात लेकर जा रही बस सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। इनमें छह गम्भीर है, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव मोहनपुर इठरवा, थाना बेला से बारात महराजगंज जा रही थी। सुबह लगभग 08 बजे हेतिमपुर छोटी गंडक पुल के समीप सामने से गलत लेन में आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर काफी तेज होने के कारण ट्राली पलट गई तो बस मार्ग किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस में सवार बाराती 13 वर्षीय ताबिस, 20 वर्षीय नियाज, 12 वर्षीय कोनेन, 21 वर्षीय अलीहसन व 65 वर्षीय अमीन एवं ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय संतोष निवासी महुआनी, कसया गंभीर रूप से घायल हो गए। बस सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बारातियों को बस से बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायलों को हाइवे के एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजा। घायलों की चीख-पुकार और दुर्घटना के कारण लगभग आधा घंटा तक हाइवे का दक्षिणी लेन जाम रहा। कुशीनगर चौकी की पुलिस ने ट्राली व बस किनारे कराकर आवागमन बहाल करवाया। बस में सवार बाकी बाराती विभिन्न संसाधनों से गन्तव्य को रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR में बड़ा खेल! कुशीनगर में बीजेपी विधायक के भाई ग्राम प्रधान समेत 100 से ज्यादा लोगों के वोट कटे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुशीनगर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां मतदाता...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...