kushinagar-people-are-suffering-due-to-inflation-power-is-cool-brahmashankar-tripathi
kushinagar-people-are-suffering-due-to-inflation-power-is-cool-brahmashankar-tripathi

कुशीनगर : महंगाई की मार से जनता त्रस्त, सत्ता मस्त : ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

कुशीनगर, 10 जून (हि.स.)। देश व प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, पर इन सबसे बेखबर सत्ता पक्ष मस्त है। कोविड-19 से हुई भयावह त्रासदी के बाद खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ऊपर से नाटक कर जनता का कोविड-19 से हुई हजारों मौतों, महंगाई और समस्याओं से जनता का ध्यान भटका रही है। यह बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कही। वह गुरुवार को दोपहर कसया में नवोदित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सपा नेता ने कहा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर 2022 में प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें। आगे कहा कि जीवन में ऐसी सरकार नहीं देखी जो न अपने लोगों की सुनती है न विपक्ष की। खरी बात कहने पर विपक्ष व पक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ दमनकारी रवैया रखने वाली आजादी के बाद की पहली सरकार देश व प्रदेश में है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। कार्यकर्ता सपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करें। नगर स्थित कैंप कार्यालय हुए कार्यक्रम में सम्भावित विधानसभा चुनाव तैयारी की रणनीति बनाई गई। इस दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी राजन, जिपंस अलाउद्दीन अंसारी, शुकुरूल्लाह अंसारी, प्रभाकर जायसवाल राजेश पांडेय ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in