किसान कांग्रेस ने यूपी के तीन जोन में मनोनित किये पदाधिकारी, विधि विभाग के चेयरमेन भी हुए मनोनित
लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जोनवार अनिल चौधरी को पश्चिमी उप्र, तरूण पटेल को मध्य उप्र तथा सुयश मणि त्रिपाठी को पूर्वी उप्र जोन का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। इसी तरह गुरुवार को ही ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन विवेक तन्खा द्वारा नितिन मिश्रा को उप्र कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का चेयरमैन तथा सरीम नावेद को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज यादव ने उपरोक्त किसान कांग्रेस के जोनल चेयरमैन के पद पर हुई नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इन लोगों की नियुक्ति से प्रदेश भर में किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे आन्दोलन एवं संघर्ष को मजबूती मिलेगी। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन विवेक तन्खा द्वारा नितिन मिश्रा केा उप्र कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का चेयरमैन तथा सरीम नावेद को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के राष्ट्रीय सचिव विपुल माहेश्वरी ने नितिन मिश्रा एवं सरीम नावेद से उम्मीद की है कि वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कुशल निर्देशन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में उ0प्र0 में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/दीपक Attachments area-hindusthansamachar.in