back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंह व दांत को रखें स्वस्थ, वरना फेफड़ा भी हो सकता है प्रभावित: डॉ. हिमांगी दुबे

-लखनऊ विवि में डेंटल सर्जन डॉ. हिमांगी दुबे ने ओरल हाइजीन फॉर विमेंस विषय पर दिया व्याख्यान लखनऊ, 02 मार्च (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं टेक्नोलॉजी संकाय के सिविल विभाग द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता डेंटल सर्जन डॉ. हिमांगी दुबे ने ओरल हाइजीन फॉर विमेंस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि ओरल हेल्थ शरीर के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है और इसे नजरअंदाज करने पर आप कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार बन सकती हैं। खराब ओरल हेल्थ के कारण पेरियोडोंटाइटिस की समस्या होती है। हार्ट, एंडोक्राइन सिस्टम, प्रजनन और श्वसन प्रणाली की तरह कई ऑर्गन सिस्टम पेरियोडोंटाइटिस इंफेक्शनसे जुड़े हैं। ओरल हेल्थ का असर आपके फेफड़े पर भी पड़ता है, जिससे आपको निमोनिया जैसी समस्या भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कई गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में मसूड़े की सूजन यानी जिंजिवाइटिस का अनुभव होता है, यह मसूड़ों की आम समस्या है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण वाइट ब्लड सेल्स का इकट्ठा होना, बैक्टीरियल इंफेक्शन और प्लॉक है। इससे गम्स में सूजन और ब्लीडिंग होने लगती है। गम्स को हेल्दी और स्ट्रॉग बनाने के लिए दिन में दो बार अपने दांतों में ब्रश करें, रेगलुर फ्लॉस करें, हेल्दी डाइट लें, हर महीने अपना टूथब्रश बदलें या ब्रिसल के खराब होने पर इसे बदलें। एंट्रेंप्रेनेऊर एवं सी.ई.ओ (लखनऊ फार्मर्स मार्केट) ज्योत्सना कुमार हबीबुल्लाह ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न प्रकार के समस्याओं पर प्रकाश डाला और छात्राओं को किसी भी प्रकार की मौखिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...