back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगाई के खिलाफ तांगा गाड़ी खींच कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कौशाम्बी, 12 जुलाई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर घोड़ा गाड़ी खींचकर प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला इकाई के सभी फ़्रंटल्स ने मुख्यालय की सड़कों पर गैस सिलेंडर लेकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

कांग्रेसियों के प्रदर्शन की भनक लगते ही एएसपी समर बहादुर ने भारी पुलिस बल जिपं अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर तैनात कर दिया था। जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, डबल इंजन की बीजेपी सरकार को जनता की तकलिफों से कोई लेना देना नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों के आगे खेती की समस्या आ गई है। गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता के सामने भुखमरी का संकट खड़ा होता जा रहा है।

प्रदर्शन में प्रभारी प्रदेश सचिव रामकिशन पटेल मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से मुख्यालय चौराहे होते हुए तहसील परिसर तक एक्का व बैलगाड़ी से प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों के हाथों में गैस सिलेंडर भी रहे कांग्रेसियों ने केंद्रीय सरकार को इस महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵