back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए सजी काशी

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार वाराणसी में जी-20 की छह बैठकें प्रस्तावित हैं। पहली बैठक 17 से 19 अप्रैल तक एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की होगी।

वाराणसी, एजेंसी। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों को लेकर चल रही तैयारियों में काशी को सजाने-संवारने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के सामने काशी की नए सिरे से ब्रांडिंग और स्थानीय पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार के भी अफसर जुटे हुए हैं।

मेहमानों के लिए हो रही सजावट स्थानीय नागरिकों को भी भाने लगी

इसके लिए शहर की सड़कों और उससे सटे पार्कों को नए सिरे से सजाने-संवारने का कार्य चल रहा है। सुंदरीकरण के कार्य और मेहमानों के लिए हो रही सजावट स्थानीय नागरिकों को भी भाने लगी है। लोग इसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, शिवपुर मार्ग, चौकाघाट से पड़ाव, नमोघाट सहित अन्य जगहों पर 30 डबल साइड बैकलिट एलईडी यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। ये यूनिपोल मेहमानों का खास अंदाज में स्वागत करते दिखेंगे।

पहली बैठक 17 से 19 अप्रैल तक एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की होगी

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार वाराणसी में जी-20 की छह बैठकें प्रस्तावित हैं। पहली बैठक 17 से 19 अप्रैल तक एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की होगी। पहली बैठक में 32 देशों के 80 कृषि वैज्ञानिक विमर्श करेंगे। इसके अलावा भारत के भी लगभग 80 कृषि वैज्ञानिक भागीदारी करेंगे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, पं. दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल बड़ालालपुर और ताज होटल में होने वाले जी-20 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

जून में जी-20 की यूथ-20 समिट का आयोजन होगा

इस बैठक के बाद जून में जी-20 की यूथ-20 समिट का आयोजन होगा। इसके बाद अगस्त माह में चार अलग-अलग समूह की बैठकें होगी। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को पर्यटन विभाग की ओर से गंगा आरती के अलावा सारनाथ और काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण कराया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵