back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काशी आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विश्व में स्थापित हो रही : नीलकंठ तिवारी

छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन वाराणसी,11 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरूवार शाम राजघाट पर गंगा किनारे आयोजित छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का दीप जलाकर उद्घाटन किया। कहा कि काशी आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में पूरे विश्व में स्थापित हो रही है। यह विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है। राज्यमंत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पर्यटन विभाग छह दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन विगत वर्षों से कराता रहा है। जिसमें देशी-विदेशी पर्यटक का आवागमन होता है। महोत्सव के पहले दिन गणेश मिश्र का शास्त्रीय गायन, पदमभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र का शास्त्रीय गायन, हरिप्रसाद का बांसुरी वादन, माया कुलश्रेष्ठ का कत्थक तथा अंजली पाठक का गायन का हुआ। कार्यक्रम में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Rangbhari Ekadashi 2026: आज मनाई जा रही है रंगभरी एकादशी, जब काशी बन जाती है भक्ति और रंगों का महासागर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन शुक्ल एकादशी को मनाई जाने वाली रंगभरी एकादशी 2026 इस बार भी काशी को श्रद्धालुओं से रंगों और भक्ति का...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...