back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर : महिला की ईंट से कूचकर हत्या

– पुलिस की पांच टीमें हत्याकांड की जांच में जुटी कानपुर, 25 मार्च (हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का ईंट के सिर कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शव के पास खून से सने कई ईंट मिली है। मकान की दीवार पर भी खून के छींटे मिले हैं। पुलिस वारदात के पीछे का रहस्य व मृतका की शिनाख्त में जुट गई। मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित बनपुरवा में गुरुवार को एक 35 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला,जिसे देख क्षेत्रीय लोग घबरा गए। इस बीच मृतक महिला की पहचान करने वालों की भीड़ लग गई और क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को शव के पास कई ईंटे खून से सनी मिली, जिससे आंशका जताई जा रही है कि महिला की हत्या ईंट से कूचकर की गई है। आसपास भी दीवार व जमीन पर काफी खूना फैला हुआ, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों महिला का काफी संघर्ष हुआ, लेकिन वह खुद को उनसे बचा नहीं सकी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक दक्षिण दीपक भूकर ने बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र में सफेद जींस व टाप पहने एक महिला का शव मिला है। मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की पांच टीमें मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या महिला की गला दबाकर हत्या के बाद ईंट से सिर व चेहरे को कुचला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵