Kanpur: Mother hangs her life with Dudhamu's son
Kanpur: Mother hangs her life with Dudhamu's son

कानपुर: दुधमुंहे बेटे के साथ मां ने फांसी लगाकर कर ली जीवन लीला समाप्त

- शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी कानपुर, 05 जनवरी (हि.स.)। जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र में मां ने एक दिन पूर्व दो साल के दुधमुंहे बेटे का जन्मदिन मनाया और मंगलवार को बच्चे के साथ फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारते हुए फाॅरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। मां के दुधमुंहे के साथ फांसी लगाने के पीछे गृहकलह की बात कही जा रही है। बिधनू के योशदानगर पी ब्लाॅक में रहने वाले रामजीवन डिफेंस कर्मी है। इनके बेटे पवन की तीन साल पूर्व कानपुर देहात के रसूलाबाद में रहने वाले प्रियंका नाम की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा शुभ था। मासूम का सोमवार को जन्मदिन होने के चलते परिवार के सभी लोग काफी खुश थे। लेकिन यह खुशी मंगलवार को उस वक्त काफूर हो गई जब प्रियंका ने अपने कमरे में जाकर संदिग्ध हालत में दुधमुंहे लाडले के साथ पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मामला उस वक्त पता चला जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और परिजन देखने पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से अंदर झांका तो दिल को झकझोर देने वाली घटना देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में फंदे से मां व मासूम के शव लटक रहे थे। घटना देख आनन-फानन पुलिस को जानकारी दी गई। इस बीच इलाकाई लोगों को भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बिधनू थानाध्यक्ष पुष्पराज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फाॅरेंसिक टीम के साथ छानबीन करते हुए शवों को फंदे से उतारे गए और परिजनों से पूछताछ की गई। मां के बेटे के साथ आत्महत्या किए जाने के पीछे क्या कारण रहें, इसकी तह में जाने के लिए पुलिस मृतक महिला के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in