back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर : गत्ता गोदाम समेत चार दुकानों में लगी भीषण आग, छह दमकल ने मशक्कत कर पाया काबू

कानपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जनपद के सबसे व्यस्थतत इलाके कलक्टरगंज स्थित दाल मंडी में बुधवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग ने बैट्री दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस बीच सूचना पर दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दीवार तोड़ते हुए आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। बिरहाना रोड में रहने वाले नीरज अपने भाई आंनद के साथ दाल मंडी स्थित घनी आबादी वाले इलाके में गत्ता व कबाड़ का गोदाम ले रखा है। गोदाम में काफी मात्रा में कबाड़ का माल रखा जाता है। उनके बगल में भूसाटोली में रहने वाले विशाल की पन्नी का गोदाम है। यहां पर सभी दुकानें बॉस के टट्टर से घिरे हुए अनाज आदि के व्यापारियों की दुकानें हैं। आज सुबह मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बारिश-आंधी के बीच नीरज के कबाड़ गोदाम में आग लग गई। इस बीच आढ़ती कर्मचारी अभिषेक ने कबाड़ गोदाम में आग की लपटें दिखे। आग देख वह चिल्लाया। उसने आग की सूचना उसने गोदाम मालिक व उनके भाई आनंद, पन्नी का काम करने वाले पड़ोसी विशाल, ई-रिक्शा बैट्री दुकान मालिक शिवम आदि को दी। देखते ही देखते आग की विकराल रुप ले लिया और जानकारी पर एक के बाद एक लाटूश रोड, मीरपुर, कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने चार गोदामों में आग को बुझाने का प्रयास तेज दिया, लेकिन कबाड़ व गत्ता आदि का माल होने के चलते आग फैलती जा रही थी। दमकल की टीम ने दीवार तोड़कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाटूश रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया कि जिस जगह आग लगी थी वह काफी घना और अधिकांश टट्टर वाली दुकाने हैं। दुकानों में ज्यादातर कटिया से ही बिजली जलाते हैं और इन्हीं के तारों में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि आग काफी फैल रही थी और बगल में राजेश मिश्रा के यहां रखे मिट्टी के तेल, मोबिल आयल के ड्रमों को हटवाकर दीवार तोड़ने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...