kabir-das-manifest-day-celebrated-at-kabir-ashram
kabir-das-manifest-day-celebrated-at-kabir-ashram

कबीर आश्रम पर कबीर दास प्रकट दिवस मनाया गया

कबीर दास प्रकट दिवस पर हुए कार्यक्रम में तमाम संत रहे उपस्थित औरैया, 24 जून (हि. स.)। क्षेत्र के गांव कन्हों में कबीर आश्रम पर महान संत कबीर दास का प्रकट दिवस मनाया गया जिसमें दूर दराज के कबीर आश्रमो से आये साधु संतो ने उपस्थित होकर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। गुरुवार को गांव कन्हों के कबीर आश्रम पर कबीर दास प्रकट दिवस मनाया गया जिसकी शुरुआत कबीर साहब के चित्र पर माल्यार्पण और उनकी आरती करके की गई।कबीर साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सन्त तुलसीदास ने कहा कि 1456 में लहरतारा,काशी के एक तालाब में कमल पुष्प पर चंद्रमा से उतरती एक ज्योति देख नीरू जुलाहा और गुरु रामानंद का शिष्य वहां पहुंचे तो कमल पुष्प पर एक बालक को लेटा देख वह उसे अपने घर ले आये और उसका पालन पोषण किया। यही बालक आगे चलकर महान संत कबीर साहब के नाम से प्रसिद्ध हुआ।खानपुर कबीर आश्रम के सन्त हर्ष मणि साहेब ने कहा कि कबीर साहब छुआ छूत,ऊंच नीच,जाति,रूणि वाद व अंध विश्वास से दूर रहने के लिए समाज को जाग्रत करते रहे।कार्यक्रम में सन्त कोतवाल साहेब,सन्त गोपालदास, पातीराम,व पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार दोहरे आदि ने भी कबीर साहब की जीवनी पर अपने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in