back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झांसी : पुरानी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग, वृद्ध की मौत

बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक गांव में चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में बीती रात झड़प हो गई। पथराव व फायरिंग में एक वृद्ध की गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई।

झांसी, एजेंसी । बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक गांव में चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में बीती रात झड़प हो गई। पथराव व फायरिंग में एक वृद्ध की गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपितों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टांकोरी निवासी 60 वर्षीय लालाराम का गांव के ही दबंगों से विवाद चला आ रहा है। बीती रात को लगभग 11 बजे लालाराम अपने कुछ लोगों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। तभी गांव में ही घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपितों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव व फायरिंग भी की। इसी बीच फायरिंग के दौरान गोली लालाराम को लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही लालाराम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान लालाराम की मौत हो गयी। हत्या का आरोप गांव के प्रधान परिवार से जुड़े लोगों पर है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक(शहर) ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि रात में 112 नंबर पर सूचना दी गई थी कि ग्राम काकोरी में पथराव और फायरिंग की जा रही है। जिसमें लालाराम को गोली लगी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लालाराम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी लिखवाए गए हैं। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पथराव करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और हत्यारों के झोंके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, SIR पर सांसद–विधायकों की कम सक्रियता से संघ नाराज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले करीब एक साल से टल रहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...