jhansi-chief-minister-inspects-integrated-kovid-control-room
jhansi-chief-minister-inspects-integrated-kovid-control-room

झांसी: मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

झांसी, 23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रोटोकोल में दिए समय के अनुसार 10 बजकर 55 पर झांसी के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां से वह सीधे कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों से बात भी की और जिले की स्थिति को परखा। मुख्यमंत्री का उड़न खटोला अपने तय समय के अनुसार 10 बजकर 50 मिनट पर झांसी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जा पहुंचा। 10 बजकर 55 मिनिट पर पुलिस लाइन में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा व जिलाधिकारी आंद्रा वामसी समेत सांसद अनुराग शर्मा व विधायकों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला सीधा कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम जा पहुंचा। वहां उन्होंने कर्मचारियों से बात की, झांसी की स्थिति से रूबरू हुए। इस दौरान अधिकारियों से भी उन्होंने स्थिति की जानकारी लेते हुए उसको नियंत्रण में करने के निर्देश दिए और वह आगे बढ़ गए। इसके बाद वह सीधे आयुक्त सभागार जाएंगे वहां जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की परिस्थितियों का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि, कोरोना के कहर से पिछले करीब डेढ़-दो महीने से प्रदेश के अधिकांश जनपदों में कोहराम मचा हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं भी विश्वव्यापी कोरोना महामारी का शिकार हो चुके हैं। ठीक होने के बाद वह लगातार प्रदेश के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास कर रहे हैं। यह अलग बात है कि अधिकारी उन्हें उस हकीकत तक पहुंचने ही नहीं देते। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in