back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जौनपुर : होमगार्ड की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या, चार लोग हिरासत में

जौनपुर, 30 जून (हि.स.)। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में आरोपा है कि बुधवार को होमगार्ड की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला होमगार्ड की 17 वर्षीय पुत्री का अर्धनग्न शव बुधवार की सुबह घर से करीब सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाया गया। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में पीड़ित होमगार्ड ने बताया कि रात करीब एक बजे आंख खुली तो उनकी पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात बेटी की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह नित्यक्रिया को गये ग्रामीणों ने तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में बेटी का शव देखकर जानकारी दी। शव की दशा को देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। चेहरे व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान है। फॉरेंसिक टीम ने खून से लथपथ कपड़े को घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्र किया है। पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...