back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को रोकना जरूरी, नहीं तो पूरा देश भुगतेगा: श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने कहा कि मोदी दोबारा सत्ता में आए तो महात्मा गांधी व सरदार पटेल समेत जिन लोगों ने देश को आजादी दिलाई, उनका सपना टूट जाएगा।

बलिया, हि.स.। जनता दल यूनाइटेड के यूपी प्रभारी व बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम अगर नरेन्द्र मोदी को रोकने में कामयाब नहीं हुए तो इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ेगा। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पटेल समेत जिन लोगों ने देश को आजादी दिलाई, उनका सपना जाएगा टूट

श्रवण कुमार ने कहा कि मोदी दोबारा सत्ता में आए तो महात्मा गांधी व सरदार पटेल समेत जिन लोगों ने देश को आजादी दिलाई, उनका सपना टूट जाएगा। कहा कि देश के पुरखों का सपना था कि अंतिम कतार में बैठा हुआ जो व्यक्ति है, उस तक सरकार की सारी सुविधाओं को पहुंचाना। उनको मुख्यधारा में लाना और उन्हें बराबरी दिलाना। यदि भाजपा 2024 में फिर आई तो ये सारे सपने धरे के धरे रह जाएंगे।

भाजपा मुक्त भारत बने

उन्होंने कहा कि देश के हालात बहुत खराब होने वाले हैं। यदि इस चुनाव में भाजपा का सफाया नहीं हुआ तो लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। तब आने वाले दिनों में चुनाव भी नहीं होंगे। इसलिए भी हम ज्यादा चिंता में हैं। और लोगों को इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि सभी लोग एकजुट हो जाएं और भाजपा को हटाएं। भाजपा मुक्त भारत बने, इसी काम में हमलोग लगे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी प्रधानमंत्री बनने की दावेदारी नहीं की और न ही कभी इच्छा व्यक्त की। ये तो लोगों में चर्चा होती रहती है कि बिहार के मुख्यमंत्री में जो काबिलियत है वह प्रधानमंत्री जैसे पद को चला सकते हैं। उनके पास प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का विजन है। नीतीश कुमार की यही सोच है कि 2024 में भाजपा कैसे हटेगी। जेडीयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए जिले में आए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵