international-women39s-day-women-railwaymen-operated-netaji-express
international-women39s-day-women-railwaymen-operated-netaji-express

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिला रेलकर्मियों ने संचालित की नेताजी एक्सप्रेस

फिरोजाबाद, 8 मार्च (हि.स.)। विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को टूंडला रेलवे स्टेशन से नेताजी एक्सप्रेस को संचालित कर महिला रेल कर्मियों ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं आज पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इन महिला रेल कर्मियों का एनसीसी के कैंडिडेट्स ने फूल देकर सम्मान किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टूंडला रेलवे स्टेशन पर कालका से चलकर हावड़ा जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) को महिला रेलकर्मियों ने संचालित किया। ट्रेन में लोको पायलट से लेकर गार्ड, टीटीई एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों में पूर्णता महिलाएं ही शामिल रहीं। जिनमे मुख्य लोको पायलट अर्चना सिंह, असिस्टेंट लोको पालयट निधि शुक्ला, चेकिंग स्टाफ में पुष्पा देवी, चन्द्रवती देवी, भगवानश्री, गॉर्ड स्टाफ में आरती कुमारी, आरपीएफ स्टाफ में नेहा, बबिता, नेहाराज आदि है। महिलाओं का यह स्टाफ ट्रेन को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुआ। इस ट्रेन के संचालन के लिए एनसीआर कॉलेज से एनसीसी कैडेट भी स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने महिला स्टाफ को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ट्रेन लेकर कानपुर जा रहीं लोको पायलट अर्चना सिंह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत ही खास है। आज मुख्य लोको पालयट बनकर उन्होंने समाज की सभी महिलाओं को ये संदेश दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। मंडल यातायात प्रबंधक टूण्डला जे संजय कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए यह बहुत ही खास दिन है। इस मौके पर महिला रेलकर्मियों के स्टाफ ने कानपुर तक ट्रेन को संचालित कर आज इस पुरुष प्रधान देश में मिशाल पेश की है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in