उत्तर-प्रदेश
अन्तरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार,अवैध शस्त्र फैक्टरी का भांडाफोड़
बाराबंकी, 24 जनवरी (हि.स.)। पंचायत चुनाव करीब आ रहे हैं। वैसे ही अपराधी भी सक्रिय हो रहे और अराजकता फैलाने के लिए अवैध हथियारों के निर्माण का काम जोरों पर है। बाराबंकी पुलिस ने रविवार को अवैध शस्त्र फैक्टरी का भांडाफोड़ कर एक अन्तरजनपदीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने रविवार को यह बताया बड्डूपुर थाना पुलिस ने आजद नाम के एक व्यक्ति को अवैध शास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध फैक्टरी से अवैध शस्त्र के निर्माण का उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार सहित छह अवैध हथियार बरामद किया है। एसपी का मानना है कि बरामद शस्त्रों का उपयोग पंचायत चुनाव के दौरान किया जाना था। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक-hindusthansamachar.in