back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने में समझदारी : यातायात पुलिस अधीक्षक

कानपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। शहर में बढ़ रही यातायात समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रहीं है। जिससे शहर के व्यस्तम चौराहों पर जाम से निजात व सड़क हादसों को रोकने में भी सफलता मिल सकें। इसके लिए डीआईजी/एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए। उनसे निपटने के भी सुझाव भी दिए। यातायात पुलिस अधीक्षक बसन्त लाल ने सोमवार को कान्य कुब्ज पब्लिक स्कूल पहुंच कर यातायात व्यवस्था व नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय किन किन बिंदुओं व मानकों पर ध्यान देते हुए। सड़क को पार करना चाहिए। साथ ही हेलमेट पहनने व कार की सीट बेल्ट के उपयोग से क्या फायदे होते है। वहीं मौजूद छात्र-छात्राओं व कालेज स्टाफ की उपस्थिति में यातायात नियमों की जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण और निवारण के साथ ही यातायात सम्बंधी आदेशात्मक, सूचनात्मक व चेतावनी संकेतो के बारे में भी बताया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को अपने परिवेश में रहने वालो को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ पूजा सहगल प्रधानाचार्या, टीएसआई शिवसिहं छोकर आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...