indispensable-to-walk-the-path-shown-by-suheldev---rajinikanth
indispensable-to-walk-the-path-shown-by-suheldev---rajinikanth

सुहेलदेव के दिखाए मार्ग पर चलना अपरिहार्य-रजनीकांत

-आक्रांताओं को करारा जवाब देने के लिए सदैव रहेंगे याद कुशीनगर, 16 फरवरी (हि. स.)। वर्तमान वैश्विक परिवेश में महाराजा सुहेलदेव के दिखाए मार्ग पर चलकर भारत एक पूर्ण विकसित, समृद्धि व शक्ति संपन्न राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। देश, समाज, परिवार या व्यक्ति कोई भी हो, अपने संत महापुरुषों की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता। केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के हर एक वर्ग की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। यह बातें कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। वह मंगलवार को शहीद पार्क कसया में नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने समाज व देश की रक्षा के लिए आक्रांताओं से दो-दो हाथ किया। अपने युद्ध कौशल से कई आक्रांताओं को पराजित किया। सुहेलदेव की वीरता के आगे दुश्मनों को घुटने टेकने पड़े थे। देश पर आज भी आक्रांता नजर गड़ाए हैं। हमारी सेनाएं सशक्त है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। चीन को पीछे हटने पर विवश होना पड़ा। लोगों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश भी सुना। सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त ने आगुंतकों का स्वागत किया। डा. अनिल सिन्हा, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, दिनेश गुप्त, संजय प्रकाश, समरजीत, उग्रसेन, श्रवण तिवारी आदि ने सुहेलदेव के व्यक्तित्व व कृत्तित्व पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in