आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन : स्वामी प्रसाद
आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन : स्वामी प्रसाद

आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन : स्वामी प्रसाद

जौनपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है, जो भारतवर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को आगे रखे हैं बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने विधान सभा सदर जौनपुर के वर्चुअल सम्मेलन में रविवार को कही। उन्होंने कहा कि 14 लाख मजदूरों के खाते में तीन महीने से लगातार एक हजार डाला गया। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए चार हजार ट्रेनें चलाई गई। 16 लाख 83 हजार मजदूरों को लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 हजार सरकारी बस एवं तीन हजार प्राइवेट बस लगाया। बाहर से आये 35 लाख में से 13 लाख मजदूरों की मैपिंग कराई गई है, ताकि उनको रोजगार दिया जा सके। 104 करोड़ रुपये 82 लाख मजदूरां के खाते में योगी जी द्वारा डाला गया। 24 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या कम रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की रिकवरी दर भी 70 प्रतिशत इस समय है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक 62,870 करोड़ रुपये के साथ 70.32 किसानों का क्रेडिट कार्ड जारी हुए, वन नेशन वन मंडी का ऐलान किया जिससे किसान देश में कहीं भी जाकर अपना अनाज या सामान बेच सकता है। मछली पालन के लिए 20 हजार करोड़ रूपया का लोन देने का काम किया, रेडी दुकानदारों को ब्याज मुक्त लोन प्रत्येक व्यक्ति को 10 हजार रू. देने का काम किया गया। मोदी जी के चाणक्य नीति के कारण ही चीन को पीछे होने पर मजबूर होना पड़ा। आज पाकिस्तान के घर में घुसकर मारने में सक्षम हमारी सेना बनी वो मोदी जी के चमत्कारी प्रतिनिधित्व का ही कमाल है। अगर चीन नहीं सुधरा तो पाकिस्तान से भी बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा अगर विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे तो देशी सामान की मांग बढ़ेगी और देश आत्मनिर्भर की ओर बढेगा। श्री मौर्य ने कहा, मोदीजी के प्रतिनिधित्व में देश चहुंओर विकास कर रहा है। जम्मू कश्मीर में जो धारा 370 हटा है वो मोदी कार्यकाल में ही सम्भव हुआ है और किसी में हिम्मत नहीं थी जो धारा 370 हटा दे। मोदी ने इसे हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर केंद्र शासित राज्य बनाकर विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। जम्मू कश्मीर आतंकवादियों का बंदरगाह बना था परन्तु अब आतंकवाद की घटना कम हो गई है। उन्होंने आह्वान किया कि मोदी जी के सपनों को साकार करने में हम सभी को कहीं न कहीं भागीदार बनना पड़ेगा। जिससे मोदीजी का सपना साकार हो सके और यह तभी सम्भव होगा जब गांव का विकास होगा। योगीजी, मोदीजी के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित हैं। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने और संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in