back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttar Pradesh: हापुड़ में दूल्हे को शादी समारोह में दुल्हन को kiss करना पड़ा भारी, चले लाठी और डंडे

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी समारोह में दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस करने पर लड़की वालों ने भांजी लाठी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक शादी में लाठी-डंडे चल गए। दरअसल अपनी शादी के दौरान एक दूल्हे को सार्वजनिक रूप से दुल्हन को प्रेम दिखाना भारी पड़ गया। मामला ये हुआ कि दूल्हे ने शादी में आए लोगों के सामने ही अपनी दुल्हन को किस किया। लेकिन दूल्हें की ये हरकत दुल्हन के परिवार वालों को नागवार गुजरी। जिसके बाद दोनों तरफ के परिवारों के बीच झड़प हो गई।

 कहां हुआ मामला?

मामला दरअसल उत्तर प्रदेश के हापुड जिले के अशोक नगर का है। विवाह का वह स्थल एक युद्ध भूमि में बदल गया जब वरमाला पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को किस किया। इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और रिश्तेदारों की जमकर पिटाई कर दी।

दोनों पक्ष हुए नाराज

दूल्हे की इस किस करने की हरकत के बाद गुस्साए दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। बहस के बीच ही दुल्हन के परिवार वाले लाठी-डंडा लेकर शादी की स्टेज पर चढ़ गए और दूल्हे के परिवार वालों पर वार करना शुरु कर दिया। इस मारपीट में दुल्हन के पिता समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया। तो वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस के अनुसार, दुल्हन के पिता ने सोमवार रात अपनी दो बेटियों की शादी के लिए समारोह रखा था। पहली शादी तो बिना किसी परेशानी के पूरी तरह से संपन्न हो गई। लेकिन दूसरी बेटी की शादी में बवाल मच गया। दुल्हन के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने वरमाला पहनाने के बाद सबके सामने दुल्हन को किस किया। जबकि दूल्हे ने दुल्हन पर आरोप लगाया कि उसने वरमाला डालने के बाद किस करने पर जोर दिया था। हापुड के पुलिस अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन शिकायत मिलने पर कार्रवाई जरूर होगी। बता दें कि मामले में छह लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा सार्वजनिक शांति भंग करने पर लगाई जाती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रद्धा कपूर ने सेट पर पैर में चोट लगने के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं थोड़ा रेस्ट करना है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' (Eetha) की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने फैंस को अपनी सेहत की...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...