in-kasganj-sps-celebrated-the-death-anniversary-of-former-prime-minister-chaudhary-charan-singh
in-kasganj-sps-celebrated-the-death-anniversary-of-former-prime-minister-chaudhary-charan-singh

कासगंज में सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई पुण्यतिथि

कासगंज, 29 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का स्मरण किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों के हित में तमाम कानून लागू कराए। उन्होंने कहा कि जमीदारी प्रथा को समाप्त करने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ही जाता है। युग युगांतर तक चौधरी चरण सिंह का देश में नाम अमर रहेगा। पूर्व विधायक हजरत उल्लाह खान शेरवानी ने कहा कि आज किसान की सुविधा के लिए जो भी नियम कानून बनाए गए हैं। उनका श्रेय चौधरी साहब को ही जाता है। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेश अग्रवाल, मनोज यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, अभिषेक गौरी यादव, अजंट सिंह यादव मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in