back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में दो दिन से लापता दोस्तों के शव नदी किनारे पानी भरे गढ्ढे में उतराते मिले

– घटना की जानकारी पर पहुंची चकेरी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हत्या व हादसे के बिंदुओं पर जांच शुरु की कानपुर, 09 मार्च (हि.स.)। दो जिलों की सीमा पर स्थित गंगा नदी किनारे गड्डे में भरे पानी में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से लापता दोस्तों के शव मंगलवार को उतराते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाते हुए परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्यों को जुटाते हुए घटना के पीछे कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं घटना में मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। चकेरी के गांधीग्राम में रहने वाले संदीप पाल (28) डाकघर एजेंट था। परिवार में पत्नी नीरजा व एक बेटा है। उसकी क्षेत्र में रहने वाले अभिलाष शुक्ल (27) गहरी दोस्ती थी। अविवाहित अभिलाष रुमा स्थित तिरपाल फैक्ट्री में काम करता था और परिवार में पिता बृजेंद्र, मां मधु व छोटी बहन प्रिया हैं। संदीप व अभिलाष बीती सात मार्च रविवार को हेयर कटिंग कराने के लिए सैलून जाने की बात कहकर मोटर साइकिल से घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों वापस घर नहीं लौटे। दोनों के लापता होने पर परिजनों ने अगले दिन चकेरी थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई। चकेरी के कृष्णा नगर चौकी में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद दोनों की तलाश में जुटी थी। लेकिन मोबाइल बंद होने से उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को उन्नाव के गंगाघाट व कानपुर जनपद के चकेरी थाना इलाके की सीमा पर स्थित चंदन घाट पर नदी किनारे गड्डे में भरे पानी में दो शव उतराते लोगों ने देखें। शवों की सूचना पर दोनों थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को निकलवाते हुए शिनाख्त चकेरी इलाके के लापता दोस्तों के रुप में कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों के कानपुर होने के चलते चकेरी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक संदीप के ससुर ने लगाया हत्या का आरोप मृतक दोस्तों में संदीप के ससुर रामप्रसाद ने पुलिस को बताया है कि दामाद बीती सात मार्च को दोपहर तक घर लौटने की बात कहकर घर से निकल गया था। दोपहर में जब बेटी नीरजा से मोबाइल पर बातचीत भी हुई। इस बीतचीत के आधे घंटे बाद फोन स्विच आफ हो गया और वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रविवार शाम से दोनों के मोबाइल बंद आने पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही तलाश शुरू की। मौत का कारण पता करने में जुटी पुलिस प्रभारी निरीक्षक चकेरी दधिबल तिवारी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए परिजनों के बयान लेकर जांच शुरु कर दी गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाए गए है। मृतकों के मोबाइलों का पता करते हुए मौत का कारण पता लगाने को लेकर तफ्तीश की जा रही है। परिजनों के आरोपों को भी जांच के बिंदुओं में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵