if-the-statue-breakers-are-not-prosecuted-then-the-nationalist-organization-will-make-a-big-movement
if-the-statue-breakers-are-not-prosecuted-then-the-nationalist-organization-will-make-a-big-movement

मूर्ति तोड़ने वालों पर नहीं हुआ मुकदमा तो राष्ट्रभक्त संगठन करेगा बड़ा आंदोलन

सीओ ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश,कहा अराजकता बर्दाश्त नहीं झांसी, 12 जून (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले में राष्ट्रभक्त संगठन ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में सीओ सिटी ने अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज हो रहा था। सागर गेट स्थित पानी की टंकी के पास एक शिवलिंग स्थित है। शनिवार की सुबह सुबह लोगों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देखा तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर राष्टभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया तमाम कार्यकर्ताओं के साथ वहां जा पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दस दिन पूर्व भी शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया गया था। तब स्थानीय पुलिस द्वारा बिना किसी को सूचना दिए दूसरा शिवलिंग स्थापित करा दिया था। आज फिर आराजक तत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि आज भी पुलिस ने दूसरा शिवलिंग स्थापित कराने का काम किया। अंचल अड़जरिया ने सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अराजक तत्वों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी नहीं होती है। तो निश्चित रुप से हिन्दु जागरण मंच और राष्ट्रभक्त संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार इस सांप्रदायिक हमले को छुपाने का कार्य कर रही है। सूजे खां खिड़की पर भी एक मंदिर तोड़ा गया था। उसमें भी मुकद्मा दर्ज हुआ था। पर आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इन सारी घटनाओं से हिन्दुआंे में आक्रोश व्याप्त है। यदि पुलिस अपनी कार्यशैली को बदलते हुए अराजक तत्वों को गिरफ्तार नहीं करती है तो 15 जून को उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहे। बोले सीओ,दर्ज होगा मुकदमा उधर मामले में सागर गेट के क्षेत्र वासियों व पार्षद ने मामले में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर आ गई है। मामला दर्ज किया जा रहा है। अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in