back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दर्दनाक : धारदार हथियार से पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर पति ने खुद को लगा ली फांसी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।

कानपुर देहात, एजेंसी। जनपद के बरौर थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करके खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही परिजन जब घर पहुंचे

बरौर थानाक्षेत्र के हाजीपुर में रहने वाला इंद्रपाल (41) दिल्ली में सिलाई का काम करता था। परिवार में पत्नी निशा (36) और दो बच्चे प्रवेश (13) और जान्हवी (8) गांव में ही रहकर अपना जीवन बिता रहे थे। पांच दिन पूर्व इंद्रपाल दिल्ली से अपने गांव आया। शनिवार को जब मोहल्ले वालों ने देखा कि दोपहर होने तक घर बंद है और कोई हलचल नहीं हो रही है, तो उन्होंने पुराने मकान में रहने वाले इंद्रपाल के पिता मथुरा प्रसाद को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन जब घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि निशा और दोनों बच्चों के शव खून से लतपत जमीन में पड़े हैं और इंद्रपाल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। यह देख उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय मय पुलिस बल और फोरेंसिक के साथ घटना स्थल पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सबसे पहले सभी को घटना स्थल से बाहर किया और फोरेंसिक के साथ साक्ष्य जुटाएं। दो बच्चे, महिला और गृहस्वामी समेत चार लोगों की मौत की जानकारी पर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एडीजी आलोक सिंह ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल घटना स्थल को देखकर लगता है कि गृहस्वामी इंद्रपाल ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की है फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। शवों को पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया है।

अवैध संबंधों में पति के वारदात अंजाम देने की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रपाल दिल्ली में काम करता था और यहां पर उसके घर पर कुछ लोगों का आवागमन था, जिसको लेकर उसके मन में पत्नी के अवैध सम्बन्धों काे लेकर शक पैदा हो गया था। इसको लेकर दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हो गई थी। शायद इसके ही चलते उसने वारदात को अंजाम दे डाला।

मृतक महिला की गर्दन पर थे निशान

एक ग्रामीण ने बताया कि जब वह मृतक इंद्रपाल के घर में दाखिल हुआ तो देखा कि उसकी पत्नी निशा का शव खून से लतथत पड़ा है, उसकी गर्दन पर काफी निशान थे जिससे लग रहा था किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। वहीं पास में एक डंडा भी पड़ा था जिस पर खून लगा था। वहीं मृत बच्चों के चेहरे पर काफी सूजन नजर आ रही थी। इससे ऐसा लग रहा था कि बच्चों की बेरहमी से तब तक पीटा गया जब तक उनकी जान न चली गई हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵