holiday-will-be-declared-on-parshuram-jayanti-if-sp-government-is-formed-in-2022-ramgovind
holiday-will-be-declared-on-parshuram-jayanti-if-sp-government-is-formed-in-2022-ramgovind

2022 में सपा सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर घोषित होगा अवकाश : रामगोविन्द

- सपा कार्यालय पर आयोजित परशुराम जयंती समारोह में बोले नेता प्रतिपक्ष बलिया, 14 मई (हि.स.)। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था। जिसे वर्तमान सरकार ने खत्म कर दिया। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनते ही परशुराम जयन्ती पर अवकाश घोषित किया जाएगा। ये बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सपा कार्यालय पर परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को कही। नेता प्रतिपक्ष श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी के सम्मान में समाजवादियों ने सबसे अधिक काम किया है। कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मृत्युलोक में वह अब भी विराजमान हैं। भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के पुजारी थे। सामाजिक समानता के पक्षधर तथा अन्याय के विरुद्ध मुखर थे। आज उनकी जयंती पर हम उनसे प्रार्थना करते हैं कि देश और दुनिया में आई भीषण महामारी का नाश कर मानव जीवन की रक्षा करें। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, डा. विश्राम यादव, रामजी गुप्ता, शशिकान्त चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, अनिल राय, रोहित चौबे, रविन्द्र नाथ यादव, दिलीप भाई, मुनमुन कुमार, राकेश यादव, सुभाष यादव व राजेश यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया। पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने आभार प्रकट किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in