मऊ, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री व गोरखपुर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस समर्थकों, अनुयायियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग ढंग से मनाया। वहीं हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा अनोखी पहल कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए अपने दर्जन भर साथियों सहित रक्तदान कर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। उनके इस अनोखे पहल की जनपद में काफी चर्चा होती रही। हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि हमारे आराध्य व आदर्श योगी जी के जन्मदिवस पर हम लोगों ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया। उन्होंने कहाकि हमारे आराध्य आदर्श योगी जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र हित के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे में उनके जन्म दिवस के अवसर पर निराश्रित कमजोर व जरूरतमंदों की सेवा अपने रक्त से कर देना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रख्यात जनरल फिजिशियन डॉ संजय सिंह (शारदा नारायण) ने कहाकि रक्तदान एक पुनीत कर्तव्य है। इसके साथ ही रक्तदान से व्यक्ति और अधिक स्वस्थ रहता है। शरीर में रक्त का बनना एक मौलिक रचना है। समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर को और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। हम अपने जीवन में 90 दिन के अंतराल के बाद बराबर रक्तदान कर सकते हैं। जिससे दूसरे को जीवनदान मिलता है। रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अजय सिंह, सूरज शर्मा, अर्जुन कश्यप, जितेंद्र, संगम सिंह, मनोज कुमार, मोहम्मद आकिब, मोहम्मद अरसलान, अर्जुन चौहान, मोहम्मद हाशिम, फरहान अहमद, अबुल वफ़ा, मन्नू राजभर शामिल रहे। रक्त दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के महासचिव रवि ख़ुशवानी ने कहा कि असाध्य रोग थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान करने वाले सभी दान वीरों के प्रति हम आभारी रहेंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ती पूजा राय, अजहर फैजी, रवि ख़ुशवानी, खालिद मुस्तफा, प्रतीक जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, इश्तेयाक भाई, दिग्विजय राय, भूपेंद्र सिंह, हाफिज शमीम अहमद, फिरोज अहमद, आशीष कुमार इत्यादि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार / वेद नारायण




