back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कलेक्ट्रेट में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस को जमकर छकाया

बांदा, 22 जून (हि.स.)। जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और समस्या का समाधान न होने पर जान देने की धमकी देने लगी। महिला को उतारने के लिए पुलिस आधा घंटे तक जद्दोजहद करती रही। बड़ी मुश्किल से वह टंकी से उतरी तो पुलिस ने राहत की सांस ली। जनपद के थाना कमासिन अंतर्गत ग्राम वीरा की मूल निवासी मूर्ति सिंह नामक महिला मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट की टंकी पर चढ़ गई और चीख चीख कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगी। महिला के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने की खबर मिलने पर सीओ सिटी राकेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ महिला थाना अध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे और टंकी पर चढ़ी महिला को नीचे उतरने का अनुरोध करने लगे, लेकिन वह टंकी से नीचे नहीं उतरी। इस बीच वहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी व आम जनता एकत्र हो गई। आधे घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार पुलिस महिला को नीचे उतारने पर कामयाब हो गई। इस बारे में जब महिला से बातचीत की गई तो उसने कहा की कमासिन थाना के पूर्व प्रभारी राकेश पांडे ने उसका उत्पीड़न किया है उसने मामले की शिकायत थाने में की तो पुलिस ने मेरी नहीं सुनी। तब मैं अपनी शिकायत लेकर डीएम कार्यालय गई, लेकिन वहां भी किसी ने सुना। जब मुझे न्याय नहीं मिला तो मैंने यह रास्ता अपनाया। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ ने बताया कि हमें जानकारी मिली की एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ी है और चिल्ला रही है उसकी समस्याओं को जानने की कोशिश की गई लेकिन ऊंचाई पर होने के कारण उसकी बात समझ में नहीं आई। महिला कुछ मानसिक रूप से बीमार भी लगती है। फिलहाल उसको समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया गया है और उसकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जा रही है। विवादित महिला है मूर्ति सिंह बताया जाता है कि इस महिला ने कमासिन थाने के पुलिस क्वार्टर पर जबरन कब्जा कर लिया था, जिसे वहां से हटाया जा रहा था लेकिन क्वार्टर से नहीं हटी तो पुलिस क्वार्टर को जेसीबी मशीन से गिराया गया था। इसके बाद उसने पंचायत भवन में कब्जा करने लिया। आत्मदाह का भी प्रयास किया था इस महिला ने कई साल पहले अपने शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था। जिसे एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने पकड़ कर नारी निकेतन भेजा था। इसी तरह तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की राइफल क्लब मैदान में हो रही जनसभा के दौरान उसने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं अन्य कई अवसरों पर इस महिला ने हंगामा करने का प्रयास किया और वर्षों बाद एक बार फिर इसने हंगामा करके पुलिस को छकाने की कोशिश की है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵