back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उच्च न्यायालय ने एएनएम सेन्टर मामले में सीएमओ को किया तलब

मीरजापुर, 21 जून (हि.स.)। अदलहाट क्षेत्र के कोलना ग्राम स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) को शासन की ओर गिराए जाने के मिले आदेश के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज होकर उच्च न्यायालय ने मुख्य चिकित्साधिकारी मीरजापुर को विवरण के साथ दो अगस्त को तलब किया है। कोलना ग्राम की कुल आबादी लगभग 8 हजार है। यहां 1984 में मातृ शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) की नींव रखी गयी थी, जो अब जर्जर हो चुकी है। इसे गिराकर पुनः नवनिर्माण व अवैध अतिक्रमण को खाली कराने को लेकर दो वर्ष पूर्व गांव के समाजसेवी सतेंद्र सिंह ने शासन व सम्बंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। जिस पर काफी दिनों बाद ध्वस्तीकरण का आदेश मिला। लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई न होने पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर किया। जिस पर सुनवाई करते हुए 18 जून को उच्च न्यायालय ने शासन के अधिवक्ता से पूछा कि जब शासन से इसे गिराने का आदेश मिला है, उसके बाद भी इस पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई। यह ध्वस्तीकरण कब होगा, कहां पर बनेगा और जब तक यह बनकर तैयार नहीं होता तब तक आठ हजार आबादी के इस गांव की व्यवस्था कैसे चलेगी। क्या इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उच्च न्यायालय ने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि मौके का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी चुनार व जिलाधिकारी को अवगत कराने के बाद पूरे विवरण के साथ 2 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित हो। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...