back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अपने पति को समझा, ठाकुर हूं मैं’ कहकर ग्राहक पर भड़की महिला कर्मी! कानपुर के HDFC बैंक में हाई-वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा में एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा में एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला ग्राहक पर गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं। आरोप है कि उन्होंने ग्राहक को गालियां दीं और मारने के लिए लैपटॉप तक उठा लिया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बैंक के अंदर हुआ हंगामा

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बैंक कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई। वीडियो में अन्य कर्मचारी उन्हें शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन महिला कर्मचारी का गुस्सा कम नहीं होता। घटना के दौरान बैंक में मौजूद लोग भी इस व्यवहार से हैरान नजर आए।

जाति का रौब दिखाने का आरोप

वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी कथित तौर पर ‘ठाकुर हूं मैं’ कहते हुए ग्राहक को धमकाती दिख रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखी जा रही है। कई लोग पेशेवर माहौल में इस तरह की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खबर लिखे जाने तक बैंक प्रबंधन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।।

सियासी बयानबाजी भी शुरू

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मामले को लेकर सरकार और प्रदेश में जातिवाद के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और बैंक व संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले में आगे क्या कदम उठाया जाएगा, यह शिकायत दर्ज होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी: बुकिंग कैंसिल करने पर देना होगा तगड़ा जुर्माना, बिना रजिस्ट्रेशन टैक्सी चलाना नहीं होगा संभव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Uttar Pradesh सरकार ने Ola और Uber जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को नियमों के दायरे में लाने की तैयारी शुरू...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...