back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमीरपुर : भतीजी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव बोरबेल में ठूंसकर लगाया ढक्कन

– 36 दिन बाद घटना का हुआ खुलासा, चचेरा भाई और दो चाचा गिरफ्तार हमीरपुर, 25 मार्च (हि.स.)। सात बीघे जमीन की लालच में भतीजी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी। हत्यारे चचेरे भाई और चाचा और ताऊ ने शव को बोरबेल में ठंूसकर ढक्कन लगाकर बंद कर दिया। 36 दिन बाद गुरुवार को इस घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के तरीके को देख सभी लोग थर्रा गये है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। कुरारा थाना क्षेत्र की की ग्राम पंचायत ककरऊ के मजरा करियापुर निवासी स्व.रघुवीर यादव की पुत्री नेहा (21) बीते 16 फरवरी को गायब हो गई थी। घटना वाले दिन ही नेहा की मां रामकुमारी अपने मायके छतरपुर (मप्र) चली गई थी। उसी दिन रात को नेहा गायब हो गई। 19 फरवरी को नेहा की मां ने गांव निवासी कपूर सिंह के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह से ज्यादा का समय गुजरने के बावजूद नेहा का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कपूर सिंह भी भूमिगत हो गया था, जिससे पुलिस भी उसी के ऊपर शक कर रही थी। लेकिन जांच-पड़ताल में पुलिस को कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे, जिससे शक की सुई नेहा के चाचाओं के ईद-गिर्द घूमने लगी। जिसके बाद पुलिस ने नेहा के चचेरा चाचा मुलायम सिंह चचेरे भाई शैलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना से पर्दा उठ गया। जो कहानी निकलकर सामने आई, उसे सुनकर लोग थर्रा उठे। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने नेहा को 16 फरवरी की रात ही मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद उसका बायां हाथ धड़ से अलग कर शव को करियापुर-ककरऊ के बीच एक निजी बोरवेल में ठूंसकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया था। मृतका की मां ने मुलायम, शैलेंद्र और सगे देवर रणधीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रणधीर की तलाश में जुटी हुई है। वहीं मृतका की मां राम कुमारी ने बताया कि बेटी का आधार कार्ड ना मिलने पर भाग जाने की शंका थी इतनी बड़ी घटना का अंजाम देने में परिजनों की इतनी बड़ी साजिश हो सकती है। उसने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी फरार है वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसपी एनके सिंह ने बताया कि वारदात को प्रापर्टी के लालच में अंजाम दिया गया है। जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिता की मौत के बाद नेहा के नाम थी 7 बीघा जमीन मृतका की मां रामप्यारी ने बताया कि सात बीघा जमीन कृषि योग्य है। नेहा इकलौती बेटी थी जिसके पिता का स्वर्गवास 14 साल पहले हो गया था। अब बेटी के नाम जमीन थी। बताया कि 16 फरवरी को वह मायके मध्यप्रदेश के छतरपुर गयी थी और बेटी घर पर अकेली थी। वापस आने पर वह नहीं मिली तब थाने में रिपोर्ट लिखायी गयी थी। बताते है कि नेहा बेरी गांव के कक्षा बारहवीं तक पढ़ी थी। आरोपितों ने जुर्म स्वीकार करते हुये कहा कि पहले नेहा को दवा खिलाकर बेहोश किया गया था फिर हत्या कर बोरबेल में डाल दिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...