hamirpur-district-magistrate-stopped-the-marriage-of-minor-daughter
hamirpur-district-magistrate-stopped-the-marriage-of-minor-daughter

हमीरपुर : जिलाधिकारी ने रुकवाई नाबालिग बेटी की शादी

- शादी की तैयारियों में मचा हड़कंप, दूल्हे को फोन कर बारात लाने से किया मना हमीरपुर, 25 जून (हि.स.)। कुरारा कस्बे में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की की शादी होने की तैयारियों के बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शादी रुकवा दी है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस कार्रवाई से दुल्हन पक्ष के घर में सन्नाटा पसर गया है। कस्बा कुरारा के वार्ड-02 स्थित गैस एजेंसी के समीप रहने वाले प्यारे लाल बाल्मीकि की पुत्री रामदेवी की शादी की तैयारी चल रही थी। आज बारात आनी थी। घर में नाते रिश्तेदार आ गए थे। खाना बन रहा था। तभी दोपहर में 02 बजे किसी ने फोन पर जिलाधिकारी को नाबालिक की शादी होने की जानकारी दी। उन्होंने प्रोबेशन टीम को निर्देश जारी कर मौके पर जांच करने को कहा। टीम ने मौके पर जाकर लड़की का आधार कार्ड देखा। उसमें लड़की की उम्र 15 वर्ष हो रही थी। वहीं, राशन कार्ड में 21 वर्ष हो रही थी। टीम ने लड़की व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। प्यारे लाल ने बताया कि पुत्री की शादी भौली गांव निवासी काली चरण बाल्मीक के पुत्र अंकित के साथ तय किया था। आज टीका था। रंजिश के चलते किसी ने फोन कर दिया है। उन्होंने बताया कि पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। जिसमे तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। यह चौथे नंबर की पुत्री है। वहीं, इस घटना से शादी की तैयारी की खुशी काफूर हो गयी। परिजनों ने शादी रोक दी है। बारात को भी मना कर दिया है। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज लाल जी सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in