back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमीरपुर : 1844.51 लाख की लागत से 390 पुलों व पुलियों के होंगे निर्माण

– शासन के निर्देश पर 100 दिन से पूर्व पुलों और पुलियों का होगा जीर्णाेद्धार व नवनिर्माण हमीरपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। जनपद में 1844.51 लाख रुपये की लागत से 390 पुल और पुलियों के नवनिर्माण एवं जीर्णाेद्धार कराये जाने की तैयारी यहां रविवार को पूरी कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि इन पुल और पुलियों के नवनिर्माण तथा जीर्णाेद्धार के कार्यों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों से कराया जाये। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जलशक्ति विभाग के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों पर प्रदेश स्तर पर पुल और पुलियों के जीर्णाेद्धार व नवनिर्माण के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया, जिसमें हमीरपुर जनपद में तीन सौ पुल और पुलियों के जीर्णाेद्धार तथा नवनिर्माण का भी शुभारंभ एनआईसी के माध्यम से किया गया। जनपद में 281 पुलियों का जीर्णाेद्धार होना है साथ ही 109 पुलों का नवनिर्माण होगा। 390 पुलों व पुलियों के जीर्णाेद्धार तथा नवनिर्माण में 1844.51 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने इन सभी पुलों और पुलियों के जीर्णाेद्धार तथा नवनिर्माण का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों से कराकर 100 दिन से पूर्व ही कार्य पूरे कराये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि समय सीमा के साथ ही निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा। इस मौके पर राठ क्षेत्र की विधायक मनीषा अनुरागी व सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा कि पुल और पुलियों की मरम्मत तथा निर्माण हो जाने से किसान, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण कम समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। ये पहले कई किमी घूम कर आते जाते थे। इससे नहरों के सेक्शन का रखरखाव भी आसानी से होगा। वाहनों का आवागमन भी सुगम हो जाने के कारण ग्रामीणों का सामाजिक स्तर ऊंचा होगा। विधायकों ने कहा कि अभियान में पुल और पुलियों के निर्माण से किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार पहुंचाने में भी सक्षम हो सकेंगे। कहा कि पुल और पुलियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...