gum-celebrated-by-remembering-the-demise-of-bibi-fatima
gum-celebrated-by-remembering-the-demise-of-bibi-fatima

बीबी फातिमा का रोजा गिराए जाने को याद कर मनाया गया गम

वाराणसी,20 मई (हि.स.)। धर्म नगरी काशी में गुरूवार को शिया समुदाय ने बीबी फातिमा का रोजा गिराए जाने को याद कर गम मनाया। बीबी फातिमा की याद में पठानी टोला, दरगाहे फातमान, अर्दली बाजार, सदर इमामबाड़ा, चौहट्टा लाल खान आदि स्थानों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर समुदाय के केवल चंद सदस्यों में ही मजलिस कर इस दिन को याद किया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि हिजरी कैलेंडर के अनुसार आज ही के दिन मदीने में सऊदी सरकार ने बीबी फातिमा का रोजा गिराया था, उसकी याद में आज गम मनाया गया। उन्होंने बताया कि पैगम्बर मुहम्मद की मस्जिद के पास दक्षिण पूर्व दिशा में उनकी बेटी जनाब बीबी फातिमा का रोजा है। आठ शव्वाल (ईद का महीना) को इस रोजे को सऊदी हुकूमत ने सन 1926 में ढहा दिया था। तब से हर साल शिया मुसलमान इस दिन को याद करते है और जन्नत उल बकी के रोजे को वापस बनाए जाने की मांग करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in